बलरामपुर, फरवरी 4 -- बलरामपुर। महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम कंदैला निवासी स्वाती मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 30 जनवरी को ससुराल गई थी। पति अरुण कुमार मिश्र ने पिटाई कर दी, जिससे कमर में चोट लग गई। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...