समस्तीपुर, फरवरी 21 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में बेलसंडी गांव निवासी विजय कुमार यादव की मौत हो गई। यह घटना हसनपुर के परिदह और कुर्बन गांव के बीच उस समय हुई,जब एक तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के वक्त विजय अपनी गर्भवती पत्नी को मैट्रिक की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि विजय हाल ही में प्रदेश से घर आए थे, ताकि उनकी पत्नी परीक्षा में शामिल हो सके। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों घर बाइक से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि विजय मेह...