प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पत्नी को सीटेट दिलाकर वापस आ रहे युवक की कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार सवार युवक, उसकी पत्नी और पांच वर्षीय बेटी घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहगढ़ निवासी 40 वर्षीय कुलदीप केसरवानी रविवार को अपनी 37 वर्षीय पत्नी रूबी केसरवानी को सीटेट दिलाने जिला मुख्यालय गया था। साथ में पांच वर्षीय बेटी अर्निका और छह वर्षीय बेटा अभिमान भी गए थे। परीक्षा के बाद लौटते समय जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बगल खाई में पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें कुलदीप, उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए थे। जबकि बेटा पूरी तरह से सुरक्षित था।...