बगहा, सितम्बर 13 -- बेतिया। कुमारबाग थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के बाद पति ने दूसरी शादी रचा ली है। पीड़िता मिश्रौली वार्ड एक निवासी चुन्नू शर्मा की पत्नी खुशबू कुमारी ने कुमारबाग थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। कुमारबाग़ थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि खुशबू कुमारी की शिकायत पर उसके पति चुन्नू शर्मा, राजेंद्र शर्मा, झुन्नु शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, सावित्री देवी, नीतू देवी, नंदनी कुमारी, सिरसिया अड्डा निवासी अवधेश शर्मा, अनु देवी को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में खुशबू कुमारी ने बताया है कि उसकी शादी मार्च 2023 में चुन्नू शर्मा से हुई। शादी के बाद एक साल तक वह ससुराल में ठीक ढंग से रही। इसके...