महोबा, फरवरी 12 -- बेलाताल, संवाददाता। विवाहिता को धोखे में रखकर रेलवे कर्मचारी की शादी करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित 11 के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कानपुर देहात के थाना राजपुर के शास्त्री नगर निवासी निवासी अयूब खान की पुत्री नगमा खातून ने कुलपहाड़ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह जैतपुर के जमींदारी मुहाल निवासी कुतुबुद्दीन के पुत्र ताजुद्दीन के साथ 9 अप्रैल 2018 को हुआ था। परिजनों के द्वारा हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया मगर ससुरालीलन शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों के द्वारा मारपीट की गई। ससुरालीजन दहेज में एक प्लाट की मांग कर रहे थे। चौकी पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने समझौता करा दिया। ससुर और सास ने दहेज न दे...