काशीपुर, दिसम्बर 10 -- काशीपुर, संवाददाता। पति पर कई लोगों के सामने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से भाग करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया है। खालिक कॉलोनी मझरा निवासी शबनम परवीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी 17 साल पूर्व खालिक कालोनी निवासी मो. अजहर पुत्र अब्दुल मलिक से हुई। उसके तीन बच्चे हैं। कहा कि उसका पति पिछले छह-सात साल से उसके साथ मारपीट करता है। उसकी जेठानी नसरीन, जेठ अब्दुल खालिक, सास जाहिदा बेगम ने उसके पति को घर से निकालने और तलाक देने के लिए उकसाया। आरोप है कि इसके चलते बीते 13 अप्रैल की रात कई लोगों के सामने पति ने उनसे मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से भाग गए। बीते नौ नवंबर की सुबह पति और उसके अन्य स्थितियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। एसएसआई केसी आर्या ने ...