भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर/सबौर हिटी पत्नी को जबरन तेजाब पिलाने और शरीर पर डालने के बाद खुद भी पी लिया। पत्नी पूनम देवी गंभीर है जबकि उसके पति 55 साल के दुलाल पोद्दार की मौत हो गई। घटना औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के रानीतालाब में घटित हुई। गुरुवार की सुबह दुलाल ने पत्नी से विवाद के बाद उसे जबरन तेजाब पिला दिया और उसके शरीर पर भी डाल दिया। जिससे वह झुलसकर गंभीर हो गई। उसे परिजन इलाज के लिए पटना ले गए। इधर दुलाल तेजाब पीने के बाद कमरे में ही बंद रहा। शुक्रवार को उसका शव बरामद किया गया। मौके पर जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे। दुलाल दिल्ली में काम करता था। 31 दिसंबर को वह वापस आया था। उसकी पत्नी पूनम देवी रानीताबाल में ही स्कूल चलाती है। गुरुवार की सुबह घटना होते ही आयुष बच्चों को लेकर नाना के पास चला गया गुरुवार की सुबह दुलाल ने अपन...