मेरठ, सितम्बर 29 -- गंगानगर। मवाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार निवासी एक महिला की जहर के सेवन के चलते अस्पताल में मौत हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती करके ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। सूचना पर गंगानगर और मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। गाजियाबाद जिले के पतला निवाड़ी गांव निवासी 42 वर्षीय मीनू की शादी 23 साल पहले मवाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार निवासी संजीव से हुई थी। पति संजीव गांव में खेती करता है। बीते शनिवार रात पति संजीव समेत अन्य परिजनों ने पत्नी मीनू को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने परिजनों को जहर के सेवन से तबीयत बिगड़ने की बात बताई। उपचार के दौरान रात साढ़े बारह बजे महिला की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल से फरार हो गए। रविवार सुबह महिला के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने मीनू को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.