बोकारो, जनवरी 4 -- अंगवाली। पेटरवार थाना अंतर्गत अंगवाली उत्तरी पंचायत के अम्बेडकर टोला निवासी लालू रविदास के पुत्र बिनोद रविदास को पत्नी नीतू कुमारी को घर में आग लगाकर जलाने के मामले में गिरफ्तार कर रविवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। बताया गया कि मृतका नीतू को बीते दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताह में बुरी तरह से जली अवस्था में परिजनों द्वारा बीजीएच में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। अंततः तीन सप्ताह की चिकित्सा के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इधर, मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने संबंधी लिखित आवेदन दिया। पुलिस की निगरानी में शनिवार को पोस्टमार्टम उपरांत अंगवाली स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। इसी रात मृतका के पति को पुलिस द्वारा घर से गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि रविवार को ...