हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के एकघरा गांव निवासी महिला ने अपने फौजी पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आईजीआरएस से की गई शिकायत में सीमा वर्मा ने बताया कि उसकी शादी एक फौजी से हुई थी। उससे उसकी 16 वर्षीय बेटी है। आरोप है कि पति वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में बीएसएफ में तैनात है। वह न तो पत्नी को साथ रखता है और न पारिवारिक जिम्मेदारी निभा रहा है। आरोप है कि पति ने कछौना थानाक्षेत्र के एक गांव में दूसरी शादी कर ली है। महिला का यह भी कहना है कि इससे पहले भी पति एक और शादी कर चुका है। सीमा वर्मा के अनुसार बीएसएफ के सीओ के समक्ष हुए समझौते को भी पति मानने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.