एक संवाददाता, मई 16 -- बिहार के अररिया जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर साली से शादी कर ली। शख्स की दूसरी पत्नी की मां ने ही अपनी बेटी पर गोली चलवा दी। मामला नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के जोगीपुर गांव का है। वारदात गुरुवार देर रात को हुई। महिला को दो गोलियां लगी हैं। परिजन ने उसे इलाज के लिए पहले फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार और एक गोली निकालने के बाद गंभीर हाल में उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया। जख्मी महिला पल्लवी कुमारी जोगीपुर निवासी मुकेश कुमार मंडल की पत्नी है। मुकेश ने दो साल पहले अपनी पहली पत्नी को छोड़कर साली से शादी कर ली थी। पल्लवी की बड़ी बहन अभी मायके में रह रही है। घायल पल्लवी का फारबिसगंज के गढ़हा निवासी सकलदेव मंडल की पुत्री है। शादी रचाने के बाद बड़ी बहन ने उसके पति पर कोर्ट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.