नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना कोतवाली क्षेत्र में महिला को उसके पति द्वारा छत से फेंकने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि आरोपी द्वारा दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे। पुलिस के मुताबिक गोंडा निवासी मायरा कासना कस्बे में रहती है। महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी सना की शादी करीब दो वर्ष पहले कासना कस्बे में पुरानी मस्जिद के पास रहने वाले आमिर के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग सना को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि पांच फरवरी को आमिर ने शराब के नशे में सना को घर की छत से धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गिरने से उसकी कमर की हड्डी टूट गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां का आरोप है ...