कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- कोखराज थाना पुलिस ने कशिया पश्चिम के एक युवक व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोप है कि पत्नी को भगाकर युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज के कशिया पश्चिम गांव की पूनम देवी ने बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल 2021 को आकाश साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद दो साल का उसका बेटा अय्यांश है। दहेज के लिए आए दिन ससुराली उसको प्रताड़ित करते थे। पति ने कई बार दहेज मांगा। जब उसने इनकार किया तो पति, ससुर लालमन, सास आशा देवी ने साजिश के तहत उसका जेवर लेकर बिकवा दिया। इसके बाद उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। घर से भगा दिया। इसी बीच पति ने दूसरी युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। जानकारी होने पर उसने 27 जुलाई को पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.