चक्रधरपुर, दिसम्बर 5 -- चक्रधरपुर। चाईबासा की रहने वाली चार बच्चे की मां को जमशेदपुर जुगसलाई निवासी पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाले जाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और तीस दिनों के भीतर एटीआर जमा करने को कहा है। जानकारी के मुताबिक चाईबासा की चार बच्चे की मां को जुगसलाई में रहने वाले पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। महिला ने थाना में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद महिला ने न्याय के लिए मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान से मदद मांगी। बैरम खान ने महिला के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है और चाईबासा पुलिस को तीस दिनों के भीतर एटीआर जमा करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.