लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- ईसानगर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। पत्नी ने पति के खिलाफ ईसानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव निवासी छोटे खां की बेटी ताहिरा की शादी ईसानगर के बोझिया निवासी इरशाद पुत्र मोहम्मद हसन के साथ हुई। ताहिरा का आरोप है कि पति इरशाद दहेज में मोटरसाइकिल म मिलने से नाराज रहता है। जिस वजह से ताहिरा को मारता पीटता है और दवा,भोजन व कपड़े तक नहीं देता। कुछ समय पहले इरशाद ने ताहिरा को मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पति के उत्पीड़न से तंग ताहिरा ने इरशाद के विरुद्ध ईसानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...