चतरा, फरवरी 14 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज पुलिस ने पत्नी को गोली मारकर हत्या करने वाले उसके पहले पति और हत्या के कांड में उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में हत्यारा पति कुरखेता गांव के किशोरी भुइया है। वही इस कांड में उसके सहयोगी गायघाट कासडाबर गांव के डब्लू कुमार उर्फ डब्लू भुइया है। आरोपी किशोरी भुइया ने अपने सहयोगी डब्लू भुइया के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी पूनम कुमारी को उसके दूसरे पति के घर गयबघाट जाकर गोली मार दिया था। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। दोनों के गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी प्रभात कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। थाना प्रभारी को सफलता मिली और दोनों को गिरफ्तार कर जल भेज दिया। छापामारी दल में थाना प्रभारी के साथ एसआई दिलीप कुमा...