लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, संवाददाता कैसरबाग में पत्नी को गोली मारने के आरोपी पति इस्लाम को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने असलहा, कारतूस व खोखा भी बरामद किया है। कैसरबाग थाना क्षेत्र के जंबूरखाना की रशीदा का आरोप था कि हरदोई के हरियांवा गुलरिया निवासी इस्लाम एक फैक्टरी में काम करता है। करीब तीन माह पहले उसने राशिदा से निकाह किया था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे इस्लाम घर पर था। राशिदा लोगों के घरों से काम कर पहुंची ही थी। तभी दोनों में रुपये को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इस बीच आक्रोश में आकर इस्लाम ने राशिदा को गोली मार दी। राशिदा का बलरामपुर अस्पताल में इलाज कराया गया। उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी सिलसिले में पुलिस ने इस्लाम को कैसरबाग इलाके की आफीसर्स कालोनी के पास से गिफ्तार कर लिया गया...