लहेरियासराय, दिसम्बर 20 -- दरभंगा जिले में रिश्तों को कत्ल हुआ है। जब बेटे ने ही पत्नी के साथ मिलकर पिता की निर्मम हत्या कर दी। सोनकी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव के रहने वाले बिहारी मंडल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही बेटे व पतोहू ने मिलकर की थी। इस बात की जानकारी गुरुवार को देते हुए सदर एसडीओपीओ वन राजीव कुमार ने बताया कि हत्या को लेकर मृतक के पुत्र अरविंद मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसएसपी के निर्देश के आलोक में जिला तकनीकी शाखा, एफएसएल और मानवीय साक्ष्यों के सहयोग से अनुसंधान शुरू किया गया। इसमें पाया गया कि पुत्र गोविंद मंडल और उसकी पत्नी मुनचुन देवी ने मिलकर बिहारी मंडल की हत्या की है। जब दोनों आरोपितों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया कि घरेलू व जमीन विवाद के कारण उन लोग...