महोबा, फरवरी 12 -- अजनर, संवाददाता। पति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपित ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव चमरुवा निवासी प्रहलाद अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री नेहा के साथ दामाद बृजेश कुमार जो ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है परेशान कर रहा है। 27 जनवरी को बेटी के साथ मारपीट की गई। दामाद बेटी को कुलपहाड़ स्थित किराए के मकान में ले गया और लाठी डंडो से हमला बोल दिया। लाठी से सिर पर किए गए हमला से सिर फट गया और शरीर में भी गंभीर चोटें आई। बच्चे को भी मारपीट में चोटें आई। शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। बाद में बेटी को खून से लथपथ छोड़कर भाग गया। बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोप है कि पूर्व में भी दामाद बेटी के साथ मा...