बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता मायके से पत्नी के साथ न आने से परेशान युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुची गांव निवासी 26 वर्षीय चंद्रपाल ने सोमवार की रात अंदर कमरे पंखा के हुक के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो मां भगुनियां ने कुड़ी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। उसने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। कमरे के अंदर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह पत्नी को लिवाने उसके मायके गया...