प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव निवासी दीपचंद सोनी की बेटी पिंकी सोनी की शादी 11 फरवरी 2019 को प्रयागराज मऊआइमा के अलोपीदीन सोनी के बेटे अशोक सोनी के साथ हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। उसकी तबीयत खराब हुई तो पति उसे मायके छोड़ गया। एक फरवरी 2025 को वह ससुराल गई तो पति ने उसे मारपीट कर भगा दिया। गांव के लोगों ने बताया कि अशोक ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता पिंकी की तहरीर पर पुलिस ने पति अशोक कुमार सोनी, ससुर अलोपीदीन सोनी, सास कटोरी देवी सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.