फिरोजाबाद, नवम्बर 12 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। बासठ निवासी 35 वर्षीय गुरदयाल सिंह पुत्र कुमर सिंह चूड़ी की जुड़ाई करता था। उसका दो माह पूर्व पत्नी मुस्कान के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। उसके बाद वह लौट कर नहीं आई। गुरुदयाल उसे बुलाने भी गया। कई बार फोन भी किए। वह वापस नहीं आई। उसका मायका जगदीशपुरा आगरा में है। परिजनों ने बताया कि पत्नी के न आने से वह काफी टेंशन में रहता था। रात को उसने फांसी लगा ली। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसे फंदे से नीचे उतरवाया। तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.