बुलंदशहर, फरवरी 18 -- सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को नीचे उतरा। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया। बुधवार को गांव फिरोजपुर निवासी युवक गांव दुल्हेरा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया और नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं उतरा। सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी युवक को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर युवक को पानी की टंकी से उतारा। इसके बाद उसे कोतवाली ले गई। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदि है। इस आदत के कारण युवक की पत्नी उसे छोड़...