लोहरदगा, फरवरी 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। पत्नी के मायके जाने से नाराज एक युवक द्वारा लोहरदगा में जहर खा लेने का मामला सामने आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के ईंट बरही गांव की है। स्थानीय निवासी बौना उरांव का 33 वर्षीय का पुत्र सुधीर उरांव अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था। इसी नाराजगी में वह ससुराल कुडू प्रखंड के सुन्दरू गांव पहुंचा, जहां उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की तत्परता से सुधीर उरांव को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...