सीतापुर, फरवरी 2 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली में एक युवक ने पत्नी के मनपसंद खाना बनाने से इंकार परधारदार हथियार से हमला कर खुद को ही घायल कर लिया। घायल युवक को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया है। सिधौली क्षेत्र के खेरवा गढ़ी निवासी अजय रविवार को मछली लेकर घर पहुंचा और पत्नी से बनाने के लिए कहा। पत्नी ने मछली बनाने से इंकार कर दिया। इसपर अजय नाराज हो गया। गालियां देते हुए वह पत्नी को पीटने लगा। विवाद बढ़ता देख युवक के पिता ने बहू के मायके सूचना दी। मायके से पहुंची मां ने पुलिस को बुलाया। पुलिस युवक को समझाने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने धारदार हथियार से खुद को घायल कर लिया। जिससे युवक घायल हो गया। आनन- फानन में अजय को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर इलाज किया गया। इलाके दौरान ही युवक परिजनों से बचकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.