चक्रधरपुर, नवम्बर 28 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर के रेल क्षेत्र पंचमोड के पास प्लास्टिक टांग कर खाानबदोशी की जिंदगी जीने वाले दम्पत्ति की मौत हो गई, दम्पत्ति की ठंड से मौत होन की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक ने मानवता का परिचय देते हुये अपने समर्थकों के साथ दम्पत्ति का अंतिम संस्कार करा दिया। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के पंचमोड़ में एक दम्पत्ति प्लास्टिक टांग कर रहता था और भिक्षाटन कर जीवन यापन करता था। मंगलवार की रात्रि उसकी पत्नी की अचानक तबीयत खराब होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे ईलाज के लिए अस्पताल में मौच हो गई, इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचान स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद सोमनाथ रजक को दी। सूचना मिलते ही सोमनाथ रजक समर्थकों के साथ पहुंचे और पत्नी का आरपीएफ और जीआरपी की मौजुदगी में अंतिम संस्कार कर...