बागपत, फरवरी 19 -- दाहा। बामनौली गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पति ने पत्नी के प्रेमी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमी की हत्या कर शव घर के बाहर चबूतरे पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। बामनौली निवासी लोकेंद्र कश्यप उम्र 36 वर्ष पुत्र बाबूराम का शव पड़ोसी हरिदर्शन के मकान के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के गले पर रस्सी का निशान दिखाई दे रहा है। उसके बड़े भाई जोगेंद्र ने दोघट थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बज...