कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। रावतपुर धामीखेड़ा निवासी 30 वर्षीय सोनू पाल का शव शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। वह मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक सोनू की फतेहपुर औंग में ससुराल है। बताया कि करीब सात माह पहले सोनू की पत्नी किरन किसी बात से नाराज होकर मायके चली गई थी। कई बार फोन किया लेकिन वह नहीं लौटी। तीन माह पहले वह उसे लेने ससुराल गया तो ससुरालीजन ने मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद वह लौट आया और परेशान रहने लगा। शुक्रवार सुबह मां श्रीदेवी बेटे सोनू के कमरे में गईं तो उसका शव फंदे से लटका मिला। पिता रामऔतार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.