लखनऊ, फरवरी 24 -- तीन माह से पत्नी बच्ची के साथ अपने मायके में रहती थी पोस्टमार्टम हाउस में मायके पक्ष और ससुराल पक्ष में हुआ विवाद लखनऊ, संवाददाता। पत्नी के तीन माह से घर न आने पर रविवार को शिक्षा विभाग के बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पत्नी के मायके वालों से सुमित के परिवार का विवाद हो गया। वहां खड़े पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मानस ग्रीन निवासी सुमित कुमार (45) शिक्षा विभाग में बाबू है। वह औरैया में तैनात है। पत्नी आरती भी सीतापुर में शिक्षिका है। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। करीब तीन माह पहले आरती बेटी को लेकर अपने मायके चली गई थी। तब से वह ब...