हरदोई, फरवरी 23 -- हरपालपुर। एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हरपालपुर थाना क्षेत्र के निकारी गांव निवासी धीरज का शव गांव में बाहर पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता मिला है। परिजनों के अनुसार, धीरज करीब 4-5 दिन पहले अपनी पत्नी बबीता और एक वर्षीय बेटी को विदा कराने ससुराल गोंडा गया था। पत्नी साथ आने को तैयार नहीं हुई तो वह शनिवार शाम अकेले ही गांव लौट आया। घर लौटने के बाद से ही वह काफी गुमसुम और परेशान था। मृतक दो भाइयों में छोटा था तथा दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ...