आरा, दिसम्बर 29 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर के विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा अपनी धर्मपत्नी उषा देवी के निधन के बाद सोमवार को अपने पैतृक गांव दुल्हनगंज पहुंचे। पत्नी के तैल चित्र के समक्ष हवन-पूजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल पूरी तरह शोकाकुल रहा। विधायक ने बताया कि पुण्य स्मृति में 10 जनवरी को दुल्हिनगंज में 12:30 बजे से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। श्रद्धांजलि सभा का आमंत्रण पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक ने 31 दिसंबर को आरा सर्किट हाउस में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी पत्नी उषा देवी को जगदीशपुर स्थित महर्षि काली मां मंदिर से विशेष आस्था थी। उन्हीं के सुझाव पर मंदिर परिसर में शौचालय का निर्माण भी कराया गया था। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.