हरदोई, मार्च 20 -- सांडी। एक युवक सांडी कोल्ड स्टोर के सामने स्थित खेत पेड़ पर कार की सीटबेल्ट का फंदा बनाकर झूल गया। परिजन नशे में पत्नी के मायके से नहीं आने पर क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठा लेने की बात बता रहे हैं। कस्बा स्थित कोल्डस्टोर के सामने मोहल्ला नौशहरा निवासी शिक्षक महमूद का खेत है। बगल में रहने वाले रानू ने उसमें खरबूजे की फसल बोई थी। फसल रखवाली के लिए रानू रात में खेत में सोता था। बुधवार की सुबह उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिला। मां सुधा ने बताया कि करवाचौथ से पहले हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी आशा दोनों बेटे अमन-रमन के साथ नाराज होकर मल्लावा थाने के साधुपुरवा मायके चली गई थी, जिससे रानू परेशान रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.