नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गोकुलपुरी इलाके में पत्नी के दोस्त की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पति ने पत्नी पर शक के चलते उसके दोस्त 28 वर्षीय रवि शर्मा को डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी एक दिन पहले ही गुजरात से लौटकर घर आया था। रविवार सुबह 08:12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डी-ब्लॉक में एक युवक घायल पड़ा है। रवि को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि महिला अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है। महिला का पति गौरी शंकर बेरोजगार है। वह शुक्रवार को गुजरात से लौटा था। महिला ने पुलिस को बताया कि पति को घर पर उसके दोस्त की मौजूदगी को लेकर झगड़ा किया था। शनिवार रात महिला ने दोनों को भोजन दिया, लेकिन पति ने खाने से इनकार कर द...