मेरठ, मार्च 21 -- पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी के दादा को मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान अस्पताल में चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। अंसल टाउन थाना पल्लवपुरम अमित कुमार का पिछले कई दिनों से पत्नी प्रियंका से विवाद चल रहा था। प्रियंका मायके कंकरखेड़ा क्षेत्र में सरधना रोड स्थित सैनिक कॉलोनी में आ गई। पत्नी को तलाशते हुए अमित भी सैनिक कॉलोनी स्थित ससुराल पहुंच गया। प्रियंका घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। पत्नी को घर पर ना पाकर अमित का पारा चढ़ गया। घर पर मौजूद प्रियंका के दादा के 88 वर्षीय राजपाल सिंह से उसकी कहासुनी हो गई। अमित ने बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.