हरदोई, दिसम्बर 8 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर मजरा कराही निवासी महिला कलावती ने पति देवीदीन पर नशे में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता के अनुसार 3 दिसंबर को तिलक कार्यक्रम में जाने की बात पर नाराज पति ने लात-घूंसे व डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...