बारां, जून 13 -- राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे में इन दिनों एक अनोखी चाय की टपरी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका नाम है '498A टी कैफे', और इस दुकान के पीछे छिपी है एक ऐसी कहानी, जो समाज और कानून की सच्चाई को सामने लाकर खड़ा कर देती है। हथकड़ी पहनकर चाय बेचता युवक मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अठाना कस्बे के रहने वाले कृष्ण कुमार धाकड़ कभी UPSC की तैयारी कर रहे थे और एक सफल मधुमक्खी पालन उद्यम चला रहे थे। लेकिन साल 2022 में उनकी पत्नी द्वारा लगाए गए 498A (दहेज प्रताड़ना) और 125 (भरण-पोषण) के केस ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। अब वही कृष्ण कुमार बारां के अंता में हाथों में हथकड़ी पहनकर '498A टी कैफे' चला रहे हैं। दुकान पर दूल्हे की वरमाला, सेहरा और बड़े-बड़े बैनर लगे हैं, जिन पर लिखा है - "जब तक नहीं मिलेगा न्याय, तब तक उबलती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.