मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेटा नहीं जनने पर पत्नी की हत्या कर आश्रम घाट पर बोरा में रखकर फेंकने के मामले में फरार चल रहे जूस दुकानदार संतोष साह का सिकंदरपुर थाने की पुलिस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेगी। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी नेपाल या फिर किसी पड़ोसी राज्य में जाकर छिपा है। पुलिस उसका कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेगी। इसके बाद इश्तेहार व कुर्की की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...