भागलपुर, फरवरी 1 -- गोराडीह। गोराडीह थाना क्षेत्र के छोटी मोहनपुर गांव के विकास मंडल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर पत्नी को मारपीट करते हुए चावल का गर्म पानी डालकर हत्या करने का प्रयास का आरोप था। जिसको लेकर घायल पत्नी वर्षा रानी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उधर पत्नी का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें उसने मारपीट करते हुए चावल का गर्म माढ़ शरीर पर डालकर हत्या की भी कोशिश की थी। घटना में उसकी पत्नी बुरी तरह से झुलस गई थी। जिसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...