नवादा, फरवरी 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा की मुफस्सिल पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपित पति व उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी आसूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने दोनों को उनके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार सिन्टू रविदास ढिबरी गांव के नागो रविदास का बेटा तथा मीना देवी ढिबरी के नागो रविदास की पत्नी बतायी जाती है। मामला सिन्टू रविदास की पत्नी शोभा देवी की हत्या से जुड़ा है। घटना 08 फरवरी की बतायी जाती है। इस मामले में 09 फरवरी को मुफस्सिल थाना कांड संख्या-50/26 दर्ज है। मामले में पति व सास, ससुर समेत पांच लोगों को आरोपित बनाया गया था। मृतका के भाई अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव के स्व. लालो दास के बेटे पितु रविदास की शिकायत पर मामला दर्ज कराया गया था। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार चल रहे थे। पुलिस तकनीकी आसूचना व मान...