मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना के मिठनसराय गांव में रबीता देवी की गला दबाकर हत्या के तीन साल पुराने मामले में फरार चल रहे पति अशोक पासवान को पुलिस ने घेराबंदी करके शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि तीन साल पहले रबीता की हत्या गला दबाकर की गई थी। शव को अंतेष्टि के लिए शमशान में ले जाया गया था। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके शव को जब्त किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। फरार चल रहा हत्यारोपित पति अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...