मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेटा नहीं जनने पर पत्नी फूलो देवी की हत्या कर शव को बोरे में पैक कर आश्रम घाट पर फेंकने वाला जूस विक्रेता संतोष साह दिल्ली में छिपा है। उसके मोबाइल फोन का लोकेशन दिल्ली का मिला है। अब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली जाएगी। एएसपी टाउन सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को विशेष टीम को दिल्ली भेजा जाएगा। अगर वह नहीं पकड़ा जाता है तो पुलिस उसका कोर्ट से वारंट लेकर घर पर इश्तेहार लगाएगी और फिर कुर्की की करेगी। जानकारी हो कि, बालूघाट रोड नंबर तीन में किराये के मकान में रहने वाले जूस विक्रेता संतोष साह ने अपनी पत्नी फूलो देवी की हत्या कर मूंगफली के बोरे में शव को डालकर आश्रम घाट के पास नाले में फेंक दिया था। वह 22 जनवरी से लापता थी। घटना को लेकर मृतका के भाई ने खुलासा किया था...