लोहरदगा, अगस्त 30 -- झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा प्रखंड के भिट्ठा चट्टी सोकरा में दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। यहां पति अपनी पत्नी की हत्या कर उसे कमरे में ही दफनाकर उसके ऊपर सो रहा था। जानकारी के मुताबिक भिट्ठा चट्टी सोकरा गांव के बाहरी क्षेत्र में एक कमरे के मकान में 35 वर्षीय रघु उरांव और 30 वर्षीया उसकी पत्नी फूलो उरांव रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि 25 अगस्त को गांव में फुटबॉल मैच चल रहा था। रघु और फूलो दोनों मैच देखने गए थे। मैदान में ही दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद दोनों वहां से दोनों वापस घर आ गए। इस घटना के बाद किसी ने फूलो को नहीं देखा। लोगों को संदेह हुआ, कि रघु ने फूलो के साथ कुछ किया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.