समस्तीपुर, दिसम्बर 23 -- सिंघिया। दहेज को लेकर 19 दिनों पूर्व पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। मामला सिंघिया नगर पंचायत के साहू टोला का है। जहां 3 दिसंबर की रात गोनर साहू के पुत्र अनिल साहू ने ससुराल वालों द्वारा दहेज में गाड़ी नहीं देने पर अपनी पत्नी निशा कुमारी (20) की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के पिता द्वारा थाने में दामाद, उसके भाई समेत घर के पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाया गया था। देवर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जबकि मुख्य आरोपी पति फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि बचे हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द कर ली जाएगी।

हिंदी ...