जमुई, फरवरी 23 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि टाउन थाना के अमरथ नया मोहल्ला में शनिवार की रात सनकी पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। मोहम्मद इरफान अंसारी ने पत्नी तरन्नुम उर्फ तराना की तेज धार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद टाउन थाना पहुंचकर जुर्म को कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे एसडीपीओ सतीश सुमन और थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दल-बल के साथ पहुंचकर घटना में प्रयुक्त तेज धार हथियार को बरामद कर लिया। घटना की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक जांच टीम को बुलाया गया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जाता है। मृत महिला के पिता अनवर अंसारी ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी मोहम्मद इरफान अंसारी से की थी। शादी के बाद तराना ने तीन बेटियों को जन्म दिया। इसी को लेकर उससे मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.