बागपत, दिसम्बर 24 -- बागपत। गाजियाबाद के जलालाबाद निवासी रमन पाल ने अपनी 50 वर्षीय पत्नी संगीता की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुद कोतवाली पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। बताया जाता है कि हत्यारोपी रमन पाल ने दो साल पहले खेकड़ा कस्बे में मकान खरीदा था। संगीता अपने ममेरे भाई के साथ खेकड़ा में रह रही थी। सम्पत्ति को लेकर पति -पत्नी के बीच विवाद चला आ रहा था। सुबह करीब आठ बजे हत्यारोपी रमन पाल जलालाबाद से खेकड़ा पहुंचा और पत्नी की बेरहमी से हत्या का दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...