पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। पत्नी की हत्या, बेटे की गवाही और पति को उम्रकैद की सजा। बुधवार को पूर्णिया की अदालत में जिला व अपर सत्र न्यायाधीश ईनाम खान ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को सेंट्रल जेल पूर्णिया भेज दिया। अदालत ने अलग से दस हजार रुपया जुर्माना भी लगाया। यह मामला महज डेढ़ साल पुराना है। आरोपी पति 60 वर्षीय सुजीत चौधरी डगरूआ थानाक्षेत्र के रामपुर चतरा के निवासी हैं। वह सदर थानाक्षेत्र के बांसगड़ा स्थित एक गोदाम में गार्ड की नौकरी करते थे और उसकी पत्नी 50 वर्षीय चंपा देवी वहां चाय बेचती थी। इसी गोदाम में उसकी लाश मिली थी। इस घटना को लेकर मृतका के पुत्र 27 वर्षीय उमेश ने सदर थाने में कांड संख्या 509/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसका कहना था कि बीते 9 सितंबर 2024 को उसे मां की हत्या की सूचना मिली। उसे बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.