महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सुमेरगढ़ गांव में मंगलवार की देर शाम 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पिटाई के कारण महिला की मौत हुई थी। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुमेरगढ़ का रहने वाला सुनील पश्चिम बंगाल के एक होटल में काम करता था। उसी होटल में उसकी मुलाकात टुम्पा राय से हुई। लगभग आठ माह पहले दोनों ने शादी कर ली। घर आकर दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन सुनील की उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में टुम्पा राय की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अभिषे...