सहरसा, नवम्बर 27 -- सहरसा, सदर थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त सैनिक के घर से अवैध विदेशी शराब बरामद करते अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गश्ती के दौरान पुलिस जब लवली आनंद पथ नया बाजार टोला पहुंची तो देखा कि पंकज कुमार झा की पत्नी वहां पर खड़ी थी।जो अपने साथ घर लेकर गई।वहां दोनों आपस में हल्ला-गुल्ला करने लगे एवं पत्नी आरोप लगा रही थी की मेरे पति घर में शराब लाकर रखे हुए हैं।जिसका वह विरोध करती है तो वह लड़ाई-झगड़ा करने लगता है।पंकज झा की पत्नी के द्वारा बताये जगह पर गोदरेज की तलाशी ली गई तो गोदरेज से 750 एमएल का तीन बोतल बरामद हुआ।मामले में शराब जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...