गोरखपुर, दिसम्बर 17 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना के भटहट चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक अजीब वो गरीब मामला सामने आया है। करीब 15 वर्ष पहले पत्नी किन्ही कारणों से मायके चली गई। जब लौटी तो तब तक उसका पति दूसरी शादी कर लिया है। इतना ही नहीं उसके तीन बच्चे भी हैं। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी लगभग बीस वर्ष पहले एक गांव में हुआ था। शादी के कुछ वर्षों बाद पत्नी किन्ही कारणों से अपने दो बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। पति उसे घर लाने का प्रयास भी किया, मगर बात नहीं बनी। उधर, पत्नी के इंतजार में युवक ने दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि अब विवाहिता ससुराल पहुंची। इसके बाद वह स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र दी। लोगों का कहना है कि बुधवार को दोनों पक...