अमरोहा, दिसम्बर 23 -- अमरोहा, संवाददाता। लाठी-डंडों से पीटकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को जिला जज की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। गिरफ्तारी के बाद से दोषी जेल में था, तमाम कोशिश के बावजूद उसकी जमानत मंजूर नहीं हो पाई थी। हत्याकांड आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैयां से जुड़ा था। दरअसल, रहरा थाना क्षेत्र के गांव जामनो वाली निवासी किसान इमरत सिंह ने साल 2004 में अपनी बेटी उषा की शादी इसी गांव के रहने वाले बुद्धसेन के साथ की थी। उषा पर दो बेटे सत्येंद्र और सचिन हैं। हत्या से दो महीने पहले बुद्धसेन ने उषा की बेरहमी से पिटाई की थी, उसकी पैर की हड्डी टूट गई थी। मायके के लोगों ने उषा का इलाज कराया था। इसके बाद ही उषा चलने के काबिल हो सकी थी। इसी बीच चार जुलाई 2022 की रात बुद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.